पेशी पर आया कैदी साथियों संग फरार, पुलिस पर फायरिंग

Edited By Vatika,Updated: 13 Dec, 2019 05:43 PM

prisoner escaped with his fellow in court

संगरूर की मूनक अदालत में बठिंडा पुलिस भगवान सिंह गग्गी (23) नामक कैदी को पेशी पर लेकर आई थी।

संगरूर: संगरूर की मूनक अदालत में बठिंडा पुलिस भगवान सिंह गग्गी (23) नामक कैदी को पेशी पर लेकर आई थी। जैसे ही पुलिस टीम ने उसे वापिस ले जाने के लिए गाड़ी में बिठाया तो उसने उल्टी आने का बहाना बनाया और गाड़ी से बाहर निकल गया। इस दौरान वहां एक बरेजा गाड़ी में सवार होकर आए गग्गी के साथी उसे लेकर फ़रार हो गए।

पुलिस पार्टी ने पीछा करने की कोशिश की तो उन्होंने फायरिंग कर दी, जिस कारण पुलिस मुलाजिम चरणजीत सिंह  की टांग में गोली लग गई। वहीं पुलिस ने नाकाबंदी करके आरोपियों की तालाश शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!