Edited By Urmila,Updated: 13 Feb, 2026 02:36 PM

माडल टाऊन के इलाके गोल चौक के पास नाकाबंदी कर चेकिंग कर रही पुलिस पार्टी के एक मुलाजिम को मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने टक्कर मार दी ।
लुधियाना (गौतम) : माडल टाऊन के इलाके गोल चौक के पास नाकाबंदी कर चेकिंग कर रही पुलिस पार्टी के एक मुलाजिम को मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने टक्कर मार दी । जिस कारण पुलिस कर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसे अस्पताल ले जाया गया। उसकी पहचान भामिंया रोड के रहने वाले अम्बा दत्त के रूप में की गई है। पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों को काबू कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान माडल टाऊन डाक्टर अंबेदकर नगर के रहने वाले हरशीत व जनता कालोनी के रहने वाले रेहान अहमद के रूप में की गई है।
जख्मी हुए कर्मी ने बताया कि वह अपने अन्य कर्मचारियों के साथ गोल चौक डी ब्लॉक मे नाकाबंदी की डयूटी के दौरान चेकिंग कर रहे थे तो मोटरसाइकिल पर दो युवक शक्की हालत में आते हुए दिखाई दिए। जब उन्हें रुकने का इशारा किया गया तो मोटरसाइकिल चला रहे युवक ने तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल चलाते हुए उसको टक्कर मार दी, जिस कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जांच अधिकारी ने बताया कि मामले को लेकर कार्रवाई की जा रही है ।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here