पुलिस वाले ने उतारी सिख की पगड़ी! थाने में चले लात-घूंसे (Watch Video)

Edited By Vatika,Updated: 11 May, 2022 09:34 AM

स्थानीय विजय नगर में उस समय पर हालात तनावपूर्ण बन गए,

अमृतसर: स्थानीय विजय नगर में उस समय पर हालात तनावपूर्ण बन गए, जब एकपुलिस मुलाजिम की तरफ से एक सरदार  की पगड़ी उतार दी गई। यह व्यक्ति लड़ाई -झगड़े के किसी मामले में राज़ीनामे के लिए थाना पहुंचे थे, जहां किसी बात को लेकर माहौल गर्मा गया और एक पुलिस वाले की तरफ से उसकी पगड़ी उतार दी गई।

दरअसल, विजय नगर पुलिस चौकी में बहू -सास के घरेलू झगड़े को लेकर दोनों गुट पुलिस की मौजूदगी में एक दूसरे के साथ मारपीट करने लग गई। दूसरी तरफ़ कवरेज करने आए पत्रकार ने भी उसके साथ मुंशी की तरफ से मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। पत्रकार ने आरोप लगाए कि उसके साथ धक्का किया गया है और उसकी पगड़ी भी उतारी गई है। इसको लेकर थाना इंचार्ज का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी पर कार्यवाही की जाएगी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!