पंजाब में अवैध हथियार लाकर बेचने वाले पुलिस ने किए काबू

Edited By Urmila,Updated: 20 Jun, 2022 02:47 PM

police arrested those who brought illegal weapons to punjab

सी.आई.ए. 1 की पुलिस ने सोमवार को 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है जो दूसरे राज्यों से शरारती तत्वों को अवैध हथियार सप्लाई करते थे। आरोपी के खिलाफ थाना ...

लुधियाना (गौतम): दूसरे राज्यों से अवैध हथियार लाकर बदमाशों को सप्लाई करने वाले दो लोगों को सी.आई.ए. 1 की पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना टिब्बा में आर्म के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान प्रेम विहार के रहने वाले जगदीप सिंह उर्फ दीपू व गोल्डन एवेन्यू कॉलोनी टिब्बा के रहने वाले परमजीत कुमार के रूप में की है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। 

जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर राजेश शर्मा ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी को सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी अवैध हथियार  लाकर अलग-अलग लोगों को सप्लाई कर रहे हैं। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गोपाल नगर टिब्बा रोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से 3 अवैध पिस्तौल, 10 जिंदा कारतूस दो मैगजीन व अन्य सामान बरामद किया हैं। पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि वह यू.पी., बिहार, झारखंड के इलाकों से हथियार लेकर आते थे और उसे महंगे दामों पर बेचते थे। वह वहां से 18 से 20 हजार रुपए तक का अवैध पिस्तौल 40 हजार रुपए का बेचते थे। 

जांच के दौरान पता चलना है कि आरोपी परमजीत पम्मा आठवीं पास है और उसके खिलाफ आर्म एक्ट के दो व अन्य अपराधिक मामला दर्ज है जबकि आरोपी जगदीप के खिलाफ अपराधिक मामले दर्ज हैं। रिमांड के दौरान आरोपियों से पता लगाया जा रहा है की आरोपी अवैध हथियार किस से लेकर आते थे और अभी तक किन-किन लोगों को अवैध सप्लाई किया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!