Jail में बंद बेटे से मिलने आई मां को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें मामला

Edited By Kamini,Updated: 19 May, 2023 11:41 AM

police arrested the mother who came to meet the jailed son

ताजपुर रोड की सेंट्रल जेल में बंद हवालाती बेटे से मिलने आई मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

लुधियाना (स्याल): ताजपुर रोड की सेंट्रल जेल में बंद हवालाती बेटे से मिलने आई मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार बेटे से मिलने आई उसकी मां पर नशा देने के आरोप में उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सहायक सुपरिटेंडेंट सुखदेव सिंह की शिकायत पर एन.डी.पी.एस व प्रिजन एक्ट की धारा के अधीन मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

 सहायक सुपरिटेंडेंट सुखदेव सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हवालाती सिकंदर सिंह पुत्र बीरबल सिंह उर्फ दिलीप सिंह जेल में बंद है। उसकी माता पुष्पा पत्नी बीरबल सिंह हवालाती बेटे से 4.30 बजे के लगभग मुलाकात करने जेल आई। तलाशी के दौरान उसके पास से 20 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया गया। जेल प्रशासन द्वारा उक्त महिला को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस जांच अधिकारी जनक राज ने बताया कि आरोपी महिला ने पूछताछ के दौरान बताया कि उक्त नशीला पदार्थ जेल में बंद हवालाती बेटे को देने आई थी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर हवालाती सिकंदर सिंह व उसकी माता पुष्पा पर मामला दर्ज कर लिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!