पुलिस ने बेनकाब किया होटल में चल रहा देह-व्यापार का धंधा, रंगे हाथों काबू किए लड़के-लड़कियां

Edited By Mohit,Updated: 27 Oct, 2020 06:33 PM

police arrested boys and girls

लटाना में स्थित होटल डायमंड लीफ एंड स्पा में पुलिस ने छापेमारी के दौरान देह-व्यापार के धंधे के आरोप..........

जीरकपुर (गुरप्रीत): बलटाना में स्थित होटल डायमंड लीफ एंड स्पा में पुलिस ने छापेमारी के दौरान देह-व्यापार के धंधे के आरोप में होटल मालिक, मैनेजर और 12 ग्राहकों सहित 9 लड़कियों को काबू किया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरु कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए डी.एस.पी. गुरबख्शीश सिंह मान ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि यह होटल देह-व्यापार का धंधा चलाकर ग्राहकों से मोटी रकम वसूल कर रहे हैं। जिसके बाद जीरकपुर के थाना प्रमुख राजपाल सिंह गिल और बलटाना चौंकी इंचार्ज कुलवंत सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ उक्त होटल में रेड की और होटल में से 12 ग्राहकों और 9 लड़कियों को काबू किया।

पुलिस ने दोषियों को गिरफ्तार कर लिया है और लड़कियों के वारिसों को बुलाकर उनके हवाले कर दिया। डी.एस.पी. ने बताया कि इस होटल को देव राणा निवासी सन्नी एंक्लेव जीरकपुर, श्री भगवान उर्फ छोजी निवासी सेक्टर-19 पंचकुला, दीपक पुत्र दरबारी लाल निवासी त्रिवेदी कैंप मुबारकपुर और हंस राज शर्मा निवासी गांव लोहगढ़ किराए पर चला रहे थे। होटल का मैनेजर इजाज खाजा पुत्र गुलाब नबी निवासी जम्मू, इनके कहने पर होटल में काम देखता है।

डी.एस.पी. ने बताया कि इस काम के लिए अमन गुलाटी पुत्र रमेश गुलाटी निवासी दाना मंडी कुल्लू हिमाचल प्रदेश हाल निवासी अंबाला और दीपक चावला निवासी कोटकपुरा लड़कियां सप्लाई करते हैं। उन्होंने होटल और स्पा मालिकों को सख्त आदेश देते हुए कहा कि अगर होटल और स्पा में कोई भी गलत काम होता पाया गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!