पुलिस ने एक महिला को 2 व्यक्तियों सहित किया काबू, जानें क्या पूरा मामला

Edited By Kamini,Updated: 15 Apr, 2025 06:50 PM

police arrested 3 on charges of fraud

पुलिस ने एक महिला और 2 व्यक्तियों पर मामला दर्ज गिरफ्तार किया है।

दीनानगर (हरजिंदर सिंह गोराया) : पुलिस ने एक महिला और 2 व्यक्तियों पर मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार दीनानगर पुलिस ने 8 लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में मामला दर्ज गिरफ्तारी की है। इस संबंधी जानकारी देते हुए पुलिस जांच अधिकारी रुपिंदर सिंह ने बताया कि जतिंदर कुमार पुत्र रत्न चंद निवासी अमर कालोनी दीनानगर ने पुलिस उप कप्तान को शिकायत दर्ज करवाई है। 

शिकायतकर्ता ने बताया कि, कारोबार में पार्टनर्शिप के तहत साजिश रची गई है। आरोपी ने साजिश के तहत शिकायतकर्ता से साथ में कारोबार करने के झांसा देकर लाखों रुपए ले लिए और वापस नहीं किए और उसके साथ धोखाधड़ी की गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच व बयानों के आधार पर मुनीष कुमार, सुनील कुमार और कमलेश निवासी गली मरवाह दीनानगर पर विभिन्न धारा के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!