पाकिस्तान के आतंकी कैंप में जा रहा था ट्रेनिंग लेने, WhatsApp पर करता था आकाओं से चैटिंग

Edited By swetha,Updated: 07 Aug, 2019 09:11 AM

police arrest suspected person of pakistani terrorist camp

शाहिद अली को बॉर्डर की काहनगढ़ पोस्ट के समीप BSF के जवानों ने गिरफ्तार किया।

अमृतसर (संजीव): पाकिस्तान से हथियारों की ट्रेनिंग लेने जा रहे शाहिद अली निवासी नारायणपुरा ईदा उत्तर प्रदेश को भारत-पाक सीमा पर बनी काहनगढ़ पोस्ट के समीप से सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने गिरफ्तार किया। वह कंटीली तार पार कर पाकिस्तान की ओर जाने की फिराक में था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से मोबाइल व डायरी बरामद हुई, उसकी स्कैनिंग करने पर पुलिस को बहुत सी संदिग्ध सूचनाएं मिली हैं। बी.एस.एफ. की बी-कंपनी के इंस्पैक्टर सियाराम गुरहार की शिकायत पर थाना घरिंडा की पुलिस ने उक्त आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

अली ने माना हथियारों की ट्रेनिंग लेने जा रहा था पाक
जांच दौरान शाहिद अली ने माना कि वह पाकिस्तान में चल रहे आतंकी कैंपों से हथियारों की ट्रेनिंग लेने  के लिए जा रहा था। यही कारण था कि वह कंटीली तारों को पार कर पाकिस्तान पहुंचना चाहता था। उसके पाकिस्तान में बैठे बहुत से आतंकवादी व कश्मीरियों के साथ गहरे संबंध हैं। 

 पुलिस रिमांड पर आरोपी
जांच दौरान शाहिद अली के मोबाइल से कुछ ऐसी तस्वीरें मिली हैं ,जो इंटरनैट के जरिए डाऊनलोड की गई हैं जिनमें मारू हथियार व कुछ अन्य संदिग्ध सामान है। यह भी पता चला है कि वह पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के साथ व्हाट्सएप के जरिए सम्पर्क करता था। पुलिस आरोपी से गहनता के साथ पूछताछ कर रही है। एस.आई. बलजिन्द्र सिंह ने कहा कि गिरफ्तार किए गए शाहिद अली को अदालत के निर्देशों पर जांच के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी के मोबाइल व डायरी से संदिग्ध सामान भी बरामद हुआ है जिस बारे पूछताछ चल रही है। उसे पूछताछ के लिए सुरक्षा एजैंसियों के भी हवाले किया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!