Zomato का डिलिवरी बॉय शराब समझकर पी गया जहरीली दवा, मौत

Edited By Vatika,Updated: 08 Aug, 2019 02:53 PM

poisonous medicine instead of alcohol

मृतक जमैटो कंपनी में कोटकपूरा में काम करता था जबकि उसका पिता स्थानीय गांधी चौंक में चाय की रेहडी लगाता है।

श्री मुक्तसर साहिब(तनेजा): नशे की हालत में गलती से शराब की जगह जहरीली दवा पीने कारण एक 22 वर्षीय नौजवान की मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मृतक जमैटो कंपनी में कोटकपूरा में काम करता था जबकि उसका पिता स्थानीय गांधी चौंक में चाय की रेहडी लगाता है।

जानकारी देते थाना सिटी के एएसआई गुरतेज सिंह ने बताया कि स्थानीय कोटली रोड निवासी विशाल कुमार (22) पुत्र तारा चंद गत रात्रि शराब पीकर अपने घर वापिस लौटा तो उसे दोबारा नशे की तोट लगी तो उसने शराब की जगह पौधों को देने के लिए रखी गई कीड़ेमार दवा की बोतल में से एक पैग लगा लिया जिस कारण उसकी हालत खराब हो गई। उसे तुरंत ही स्थानीय एक निजी अस्पताल में लाया गया जहां उसने दम तोड दिया। एएसआई गुरतेज सिंह ने बताया कि 174 की कार्रवाई करते मृतक का पोस्ट मार्टम करवाकर शव वारिसों के हवाले कर दिया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!