जहरीली शराब ने बुझाया एक और परिवार का चिराग

Edited By Sunita sarangal,Updated: 26 Sep, 2021 10:25 AM

poisonous liquor extinguished the lamp of another family

स्थानीय पुलिस थाने के पीछे रेलवे लाईन के पास एक प्लाट से एक नौजवान की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लाश मिलने की खबर मिलते ही मौके पर लोग पहुंच गए।

लोहियां खास(मनजीत): स्थानीय पुलिस थाने के पीछे रेलवे लाईन के पास एक प्लाट से एक नौजवान की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लाश मिलने की खबर मिलते ही मौके पर लोग पहुंच गए। सबका कहना था कि जहरीली शराब ने एक और नौजवान को निगल लिया। मौके पर थाना प्रमुख एस.आई. सुरिंदर सिंह और ए.एस.आई. अवतार सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंच कर कार्रवाही शुरू कर दी। मृतक की पहचान राज कुमार उर्फ गोरा पुत्र वेद प्रकाश निवासी लोहियां के तौर पर हुई है। मृतक की मौसी के पुत्र सुरिंदर कुमार पुत्र ओम प्रकाश के बयानों के आधार पर धारा 174 की कार्रवाही कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दूसरी तरफ नाजायज शराब बेचने वालों के विरुद्ध अलग-अलग जत्थेबंदियों के नेताओं ने थाने के आगे धरना लगा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाही की मांग की। जबकि थाना प्रमुख ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाही की जाएगी।
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!