त्यौहार के मौके पर पंजाब को दहलाने की साजिश!  हैंड ग्रेनेड सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 06 Oct, 2025 09:46 PM

plot to terrorize punjab during festival season exposed

पाकिस्तान की खुफिया एजैंसी आई.एस.आई. के एजैंट टाइगर के निर्देशों पर हैंड ग्रेनेड व हथियारों की सप्लाई करने वाले हरप्रीत सिंह हैप्पी को थाना घरिंडा की पुलिस ने गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से 2 हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए।

अमृतसर (संजीव): पाकिस्तान की खुफिया एजैंसी आई.एस.आई. के एजैंट टाइगर के निर्देशों पर हैंड ग्रेनेड व हथियारों की सप्लाई करने वाले हरप्रीत सिंह हैप्पी को थाना घरिंडा की पुलिस ने गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से 2 हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए।

एस.एस.पी. देहाती मनिंदर सिंह ने पत्रकार सम्मेलन के दौरान बताया कि हाल ही में 2 अक्तूबर को रविंद्र सिंह रवि को गिरफ्तार किया गया था जिसके कब्जे से दो हैंड ग्रेनेड रिकवर हुए थे। इसके बाद इनपुट के आधार पर हरप्रीत सिंह को पकड़ा गया और उसके कब्जे से भी दो हैंड ग्रेनेड बरामद हुए। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी पाकिस्तान की खुफिया एजैंसी आई.एस.आई. के एजैंट टाइगर के संपर्क में था, जिसके निर्देशों पर वह ड्रोन के रास्ते पाकिस्तान से आने वाली हथियारों की कंसाइनमेंट को उठाता और उसे आगे सप्लाई करता था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!