कर्फ्यू के बावजूद सब्जी मंडी पहुंचे लोग,नहीं है आदेशों की परवाह

Edited By swetha,Updated: 26 Mar, 2020 08:16 AM

people reach vegetable market despite curfew not caring about orders

जिला गुरदासपुर प्रशासन ने कुछ लोगों को सुबह 6 से 10 बजे तक सब्जी मंडी में सीमित मात्रा में कामकाज करने की इजाजत दी थी ताकि यह लोग गली मोहल्लों में जा कर लोगों को सब्जी आदि की पूर्ति कर सकें। इन्हें कर्फ्यू पास भी जारी किए गए थे।

गुरदासपुर(विनोद): जिला गुरदासपुर प्रशासन ने कुछ लोगों को सुबह 6 से 10 बजे तक सब्जी मंडी में सीमित मात्रा में कामकाज करने की इजाजत दी थी ताकि यह लोग गली मोहल्लों में जा कर लोगों को सब्जी आदि की पूर्ति कर सकें। इन्हें कर्फ्यू पास भी जारी किए गए थे।

पर बहुत अधिक संख्या में लोगों के सब्जी मंडी में पहुंचने के कारण यह स्थिति प्रशासन के लिए समस्या बन गई। प्रशासन ने 20 से अधिक लोगों के एक साथ इकठ्ठा होने पर पाबंदी लगा रखी है। जिस कारण पुलिस ने मौके पर पहुंच कुछ सख्ती से काम ले कर लोगों को सब्जी मंडी से भगाया। अब उन्हीं लोगों को काम करने की इजाजत दी हैं जिन्हें पास जारी किए हुए थे। यह गड़बड़ी इस कारण हुई क्योंकि प्रशासन कल ठीक ढंग से लोगों को होम डिलीवरी सुविधा सही ढंग से उपलब्ध नहीं करवा सका था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!