Edited By Kamini,Updated: 25 Jul, 2026 01:48 PM

जिले में बिजली-पानी का संकट गहराता हुआ नजर आ रहा है।
पठानकोट: जिले में बिजली-पानी का संकट गहराता हुआ नजर आ रहा है। बिजली सप्लाई ठप होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, पठानकोट के वार्ड नंबर 3 में पूरी रात बिजली सप्लाई ठप रहने से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। हालात तो ऐसे हो गए कि लंबे बिजली कट से घरों में लगे इन्वर्टर भी बंद हो गए।
बिजली सप्लई ठप होने से जहां लोगों को भीषम गर्मी का सामना करना पड़ा वहीं पानी की सप्लाई भी काफी प्रभावित हुए। इस दौरान लोगों में रोष देखने को मिला। इलाका निवासियों का कहना है कि पूरी रात बिजली बंद रहने से पूरा इलाका अंधेरे में डूबा रहा। भीषण गर्मी में महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों ने पूरी रात जागकर निकाली। बिजली-पानी संकट के कारण आज सुबह लोगों को बहुत परेशानी हुई, क्योंकि बिजली बंद रहने से नलों में भी पानी तक नहीं पहुंचा।
इस दौरान गुस्साए लोगों ने कहा कि राज्य सरकार और बिजली बोर्ड कर्मचारियों के बीच चल विवाद का असर आम जनता पर पड़ रहा है। लोगों ने सरकार और पावरकॉम प्रबंधन से मांग की है कि, जल्द से जल्द बिजली और पानी की सेवाएं बहाल की जाएं ताकि लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here