15 नवंबर को होगी परविंदर झोटा की अंतिम अरदास, परिवार ने दी जानकारी

Edited By Kamini,Updated: 09 Nov, 2026 12:54 PM

parvinder jhota last prayer

एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा के अंतिम संस्कार को लेकर नई अपडेट सामने आई है।

मानसा : एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा के अंतिम संस्कार को लेकर नई अपडेट सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, 15 नवंबर को होगा। परविंदर झोटा के भोग की रस्म के लिए ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री सुलिसर साहिब कोट धर्मू में एक धार्मिक समारोह होगा। यह जानकारी परविंदर सिंह झोटा के परिवार वालों ने दी है।

गौरतलब है कि मानसा के एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा का अंतिम संस्कार उनकी हत्या के 26 दिन बाद रविवार, दिवाली को किया गया। 13 अक्टूबर को गोली मारकर हत्या के बाद 7 नवंबर को PGI चंडीगढ़ में उनका पोस्टमॉर्टम किया गया था। अंतिम यात्रा के दौरान परविंदर झोटा को अंतिम विदाई देने के लिए अलग-अलग संगठनों के अलावा बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

अंतिम संस्कार के मौके पर परविंदर झोटा के बेटे और पिता भीम सिंह ने मुख्य अग्नि दी। इस दौरान उनके दोनों बेटों अंगदवीर और हरफतेह ने ‘परविंदर सिंह झोटा अमर रहे’ और ‘परविंदर  तेरी सोच पर पहरा देंगे ठोक कर’ के नारे लगाए। इस दौरान परविंदर झोटा की पत्नी मनप्रीत कौर पूरे समय भगवान का जाप करती रहीं।

पिता ने भूख हड़ताल खत्म की

मानसा SSP वैभव चौधरी को हटाने की मांग को लेकर 5 नवंबर से भूख हड़ताल पर बैठे पिता भीम सिंह ने पंज सिंह साहिबान के आदेशों का सम्मान करते हुए अंतिम संस्कार के बाद पानी पीकर अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी। भूख हड़ताल खत्म करते हुए पिता भीम सिंह ने पंजाब सरकार के कामकाज पर सवाल उठाए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!