प्रकाश सिंह बादल ने इस उम्र में चुनाव लड़ने की बताई वजह

Edited By Kamini,Updated: 17 Feb, 2022 02:16 PM

parkash singh badal told this reason for contesting elections at this age

पंजाब विधानसभा चुनावों के मद्देनजर शिरोमणि अकाली दल के सरप्रस्त प्रकाश सिंह बादल ने आज एक रैली की। इस रैली.............

लंबी: पंजाब विधानसभा चुनावों के मद्देनजर शिरोमणि अकाली दल के सरप्रस्त प्रकाश सिंह बादल ने आज एक रैली की। इस रैली को संबोधित करते हुए उनका चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं था पर 2 बातों ने उन्हें चुनाव लड़ने पर मजबूर किया। पार्टी की कौर कमेटी ने उन्हें आदेश दिया कि चुनाव लड़ने हैं। पार्टी का आदेश माना और चुनाव लड़ रहे हैं। दूसरा कारण इलाके के लोगों ने 50-60 वर्ष उनका साथ दिया है तथा उन्हें 5 बार मुख्यमंत्री बनाया है। उन्होंने कहा कि 20 फरवरी को चुनाव होने वाले हैं। इस बार नई सरकार बनेगी जिससे पंजाब का विकास होगा। 

प्रकाश सिंह बादल ने विरोधियों पर निशाना साधा। उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने झूठे वादे करके पिछली बार सरकार बना ली। श्री गुटका साहिब की कसम खाकर कई झूठे वादे किए जो अभी तक पूरे नहीं हुए। कांग्रेस का हर वाता झूठा निकला। कांग्रेस ने जब देखा कि कैप्टन का पी.एम. चेहरा नुक्सान दे रहा है तो पार्टी ने मुख्यमंत्री बदल दिया। कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बना दिया। चरणजीत चन्नी ने तो कैप्टन अमरिंदर से ज्यादा झूठ बोले। 3 महीनों चन्नी ने सिर्फ करोड़ों के इश्तिहार लगाए हैं। कांग्रेस ने श्री दरबार साहिब पर हमला करवाया। उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साध। उन्होंने कहा कि ये वही केजरीवाल है जिसने कहा था कि पंजाब के थर्मल प्लांट बंद कर दिए जाए। इसका धूंआ दिल्ली में आता है। पंजाब का पानी दिल्ली को दिया जाए। केजरीवाल पंजाब का दुश्मन है। 

प्रकाश सिंह बादल ने इस दौरान शिरोमणि अकाली दल द्वारा किए कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि किसी की निंदा नहीं करनी चाहिए। पंजाब में आज के समय में दलबदल भी बहुत हो रहे हैं। पता नहीं चल रहा कौन सा उम्मीदर कब किस पार्टी में है और कब किसी में पार्टी में चला गया। जो उम्मीदवार पहले कांग्रेस में थे पार्टी के वोट मांगते थे वह आज आम आदमी पार्टी में चले गए हैँ। पार्टी हमारी मां होती है इससे धोखा नहीं करना चाहिए, एक उम्मीदवार जब बार-बार पार्टी बदल रहा है उस पर भरोसा नहीं किया जा सकता। प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि लोगों के प्यार से ही वह 5 बार मुख्यमंत्री रहे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!