बच्चियों की अश्लील Video बनाकर अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में बेचने का धंधा जोरों पर

Edited By Vatika,Updated: 07 Jul, 2020 11:59 AM

pakistan girls video viral

पाकिस्तान में 10 से 15 साल की छोटी बच्चियों की अश्लील वीडियो बना कर उसे अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में बेचा जा रहा है।

गुरदासपुर (विनोद): पाकिस्तान में 10 से 15 साल की छोटी बच्चियों की अश्लील वीडियो बना कर उसे अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में बेचा जा रहा है। उक्त वीडियो में शामिल लड़कियों को विदेशों और पाकिस्तान में आने वाले नागरिकों सहित विदेशी राजनायकों तक उनकी मांग अनुसार सप्लाई किया जा रहा है। इस संबंधित कुछ वैबसाईट भी बनाई गई है। पाकिस्तान की लगभग 500 लड़कियां को एक साजिश के तहत इस बाज़ार में उतारा गया है। कहा जा रहा है कि इंटरपोल ने लाहौर, फैसलाबाद और गुजरांवाला के 3 लोगों के मोबाइल नंबर भी पाकिस्तान सरकार को भेजे हैं, जहां से यह सारा धंधा चलता है। 

पता लगा है कि इन पॉर्नोग्राफी की जो वीडियो वैबसाईट पर डाली जा रही है, उनमें शामिल पाकिस्तानी लड़कियों की विदेशों में मांग बहुत ज़्यादा होने के कारण पाकिस्तान में इनका लाहौर, इस्लामाबाद और गुजरांवाला के कुछ बैंक खातों में विदेशों से करोड़ों रुपए जुड़ रहा हैं और इन लड़कियों को विदेशों में काम दिलाने के नाम पर भेजा जा रहा है। इंटरपोल ने पाकिस्तान की एक सुरक्षा एजेंसी एफ.आई.ए. के कुछ आधिकारियों का नाम भी लिखा है जो इस नाजायज धंधे में शामिल हैं और मोटी कमाई कर रहे हैं।

सूत्रों अनुसार इंटरपोल की जानकारी के बाद पाकिस्तान सरकार ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है और इस मामले को गुप्त रखा गया है। इस मामले में कुछ प्राइवेट लोगों के साथ-साथ सेना के आधिकारियों और पुलिस आधिकारियों को भी हिरासत में लिया है जो इस सभी धंधे को चलाते थे, जिनके बैंक खातों में विदेशों से पैसा जमा हो रहा था, उनकी डिटेल भी जांच एजेंसियों ने प्राप्त कर ली है लेकिन पता लगा है कि पाकिस्तान की गुप्तचर एजेंसी आई. एस. आई. के उच्च आधिकारियों द्वारा इस मामले में सीधे रूप में दख़ल करके मामले को रफा -दफ़ा करवाने की कोशिश की जा रही है।  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!