बटाला: जहरीली शराब पीने से आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत

Edited By Tania pathak,Updated: 31 Jul, 2020 04:01 PM

over half a dozen people die due to drinking poisonous alcohol

घटना की जानकारी मिलते ही ए.डी.सी गुरदासपुर तेजिन्द्रपाल सिंह संधू, ई.टी.सी.ओ राजविन्द्र कौर, तहसीलदार बटाला बलविन्द्र सिंह, एस.एच.ओ सिटी मुखत्यार सिंह, एस.एच.ओ सिविल लाइन परमजीत सिंह भारी पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और मृतक व्यक्तियों के...

बटाला (बेरी): आज स्थानीय हाथी गेट व आस-पास के क्षेत्रों के आधा दर्जन से अधिक व्यक्तियों की जहरीली शराब पीने से मौत होने का मामला सामने आया है। 

घटना की जानकारी मिलते ही ए.डी.सी गुरदासपुर तेजिन्द्रपाल सिंह संधू, ई.टी.सी.ओ राजविन्द्र कौर, तहसीलदार बटाला बलविन्द्र सिंह, एस.एच.ओ सिटी मुखत्यार सिंह, एस.एच.ओ सिविल लाइन परमजीत सिंह भारी पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और मृतक व्यक्तियों के परिवारिक सदस्यों से बातचीत की। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए ए.डी.सी गुरदासपुर तेजिन्द्रपाल सिंह संधू ने कहा कि उनको जानकारी मिली थी कि बटाला के हाथी गेट क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से कुछ व्यक्तियों की मौत हो गई है जिसके बाद वह मौके का जायजा लेने हेतु यहां आए हैं। उन्होंने बताया कि आज कुल 7 लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि इनमें से कुछ हाथी गेट के रहने वाले हैं और कुछ आस-पास के क्षेत्रों के हैं। उन्होंने आगे बताया कि मृतकों के परिवारिक सदस्य जो पुलिस को बयान दर्ज करवाएंगे, उस अनुसार बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!