चीनी के बाद अब रुलाएगा प्याज, 10 दिनों में दोगुने हुए दाम

Edited By Sunita sarangal,Updated: 24 Aug, 2026 06:11 PM

onion rates hike in jalandhar

वहीं मंडी के व्यापारी विश्व ने बताया कि प्याज के दोगुना दाम बढ़ गए है। व्यापारी के अनुसार 30 रुपए बिकने वाले प्याज के दाम 60 से 65 रुपए हो गए है।

जालंधर(सोनू): रसोई में सब्जियों का स्वाद बढ़ाने वाली प्याज अब घर का बजट बिगाड़ने लगी है। पिछले करीब 10 दिनों के भीतर प्याज की कीमतों में अचानक तेजी देखने को मिली है। कुछ दिनों पहले तक बाजार में जो प्याज 35 से 40 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा था, वर्तमान में इसकी कीमत 60 रुपये तक पहुंच गई है। व्यापारियों के अनुसार आने वाले हफ्तों में कीमतों और भी बढ़ोतरी हो सकती है। हालात यह है कि पहले प्याज को छिलते समय लोगों की आंखों से आंसू निकलते थे, लेकिन खरीदते समय आंसू निकल रहे हैं। खाद्य पदार्थों के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के बीच अब प्याज के दाम बढ़ने से आम आदमी परेशान हो उठा है।

वहीं मंडी के व्यापारी विश्व ने बताया कि प्याज के दोगुना दाम बढ़ गए है। व्यापारी के अनुसार 30 रुपए बिकने वाले प्याज के दाम 60 से 65 रुपए हो गए है। हालात यह हो गए है कि बाजार में प्याज की बिक्री भी ना के बराबर है। बाजारों में प्याज सजे हुए है, लेकिन लोग काफी कम मात्रा में खरीद रहे है। बरसाती मौसम में प्याज को संभालना मुश्किल है, एक से दो दिन बाद प्याज खराब होना शुरू हो जाते है। जिसके कारण अब प्याज रोजाना में मंडी से लेकर आ रहे है। लोग प्याज का भाव पूछकर चले जाते है, लेकिन खरीददारी काफी कम हो रही है।

एक सप्ताह से अधिक समय हो गया है कि प्याज के दामों में बढ़ौतरी होने से प्याज की बिक्री में भारी गिरावट देखने को मिली है। वहीं विजय कुमार ने बताया कि प्याज के दाम बढ़ने से व्यापारी को काफी नुकसान हो गया। ग्राहक मंडी में आते है, लेकिन प्याज का भाव पूछकर चले जाते है। ऐसे में व्यापारी को काफी नुकसान हो रहा है। पहले लोग 5 से 10 किलों खरीदने आते थे, लेकिन अब ग्राहक कम ही खरीददारी के लिए आ रहे है। व्यापारी ने कहा कि रोजाना 5 से 6 रुपए दामों में बिक्री हो रही है। ऐसे में होलसेल प्याज 52 रुपए में मिल रहा है। विजय ने कहा कि आने वाले दिनों में भाव ओर बढ़ने की उम्मीद है, लेकिन कम होने की उम्मीद ना के बराबर है। यही कारण है कि अब प्याज की बिक्री भी कम हो गई है। त्यौहारी सीजन में मंडियों में कोई चहल-बहल देखने को नहीं मिल रही।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!