कोरोना से अमृतसर में एक की मौत, 2 डॉक्टरों के अलावा 13 नए मामले आए सामने

Edited By Mohit,Updated: 04 Jun, 2020 10:28 PM

one died in amritsar from corona

अमृतसर में कोरोना वायरस की महामारी भयंकर रूप अख्तियार करती जा रही है। देर शाम............

अमृतसर (दलजीत): अमृतसर में कोरोना वायरस की महामारी भयंकर रूप अख्तियार करती जा रही है। देर शाम कोरोना पॉजीटिव मरीज की जहां मौत हो गई है, वहीं दो डॉक्टरों सहित 13 मरीज नए सामने आए हैं। जिले में मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 421 हो गया है तथा मरने वालों की संख्या 8 हो गई है। मरने वाला व्यक्ति कटरा मोतीराम का रहने वाला था तथा पिछले 2 दिनों से प्राइवेट अस्पताल में उपचाराधीन था, जबकि कटरा शेर सिंह का रहने वाला एक प्राइवेट डॉक्टर पॉजीटिव आया है। इसके साथ ही सेहत विभाग के हेल्थ वैलनेस सेंटर बनिया में काम करने वाला डॉक्टर भी पॉजीटिव आया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!