Edited By Kalash,Updated: 22 May, 2025 12:21 PM

बठिंडा में गर्मी लगातार बढ़ रही है और तापमान बढ़ता जा रही है।
बठिंडा (सुखविंदर): बठिंडा में गर्मी लगातार बढ़ रही है और तापमान बढ़ता जा रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी के कारण एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार स्थानीय रेलवे ग्राउंड में एक बुजुर्ग व्यक्ति गर्मी के कारण बुखार से पीड़ित था, जिसे सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक के पास से कोई दस्तावेज आदि नहीं मिला जो उसकी पहचान में मदद कर सके। संगठन मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रहा है। इसके अलावा तमिलनाडु से आए मजदूर नारायण की भी गर्मी के कारण हालत बिगड़ गई और उसे भी संगठन सदस्यों द्वारा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here