Ludhiana में बेजुबानों के साथ दरिंदगी, कुत्तों को मार कर उतारी खाल और फिर...

Edited By Vatika,Updated: 23 Feb, 2026 10:33 AM

ogs killed and skinned and then

मानवता को शर्मसार करने वाला एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है।

लुधियाना(राज): महानगर के ढिल्लों नगर इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाला एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है। यहाँ अज्ञात दरिंदों ने बेजुबान कुत्तों के साथ ऐसी क्रूरता की, जिसे देखकर हर किसी का कलेजा मुँह को आ जाए। शरारती तत्वों ने न केवल कुत्तों को मौत के घाट उतारा, बल्कि उनकी खाल तक उतार दी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके के लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला तब उजागर हुआ जब बेसहारा और बीमार जानवरों की सेवा करने वाली एनिमल वेलफेयर एनजीओ की संचालिका कविता शर्मा को ढिल्लों नगर में किसी ने पशुओं के साथ हो रही बदसलूकी की सूचना दी। कविता शर्मा ने तुरंत हरकत में आते हुए जब मौके पर पहुँच कर मुआयना किया तो वहाँ का मंजर देख कर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मौके पर कुत्तों की उतरी हुई खाल बरामद हुई, जिससे साफ जाहिर हो रहा था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने इन मासूम जानवरों पर जुल्म की तमाम हदें पार कर दी थीं।

कविता शर्मा की शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि बेजुबानों के साथ इस तरह की हैवानियत करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि इन बेरहम दोषियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द सलाखों के पीछे पहुँचाया जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!