SSP ऑफिस के पास 2 दिन पहले बनी सड़क की मुंह बोलती तस्वीर, सोशल मीडिया पर खुली पोल

Edited By Urmila,Updated: 04 Jul, 2026 12:32 PM

of a road built just two days ago peeling off by hand goes viral

शहर को तहसील रोड से जोड़ने वाली नई बनी सड़क सिर्फ 2 दिन में ही खस्ताहाल हो गई। एस.एस.पी ऑफिस के पास बनी इस सड़क की क्वालिटी पर तब सवाल उठे।

जगराओं (मालवा): शहर को तहसील रोड से जोड़ने वाली नई बनी सड़क सिर्फ 2 दिन में ही खस्ताहाल हो गई। एस.एस.पी ऑफिस के पास बनी इस सड़क की क्वालिटी पर तब सवाल उठे जब सोशल मीडिया पर एक्टिविस्ट गोपी शर्मा ने लाइव आकर इसकी पोल खोली।

एक्टिविस्ट गोपी शर्मा ने सड़क की खराब हालत को लेकर पंजाब सरकार, संबंधित विभाग के मंत्रियों और पी.डब्ल्यू.डी अधिकारियों को घेरा। उन्होंने एक वीडियो के जरिए दिखाया कि सड़क का मटेरियल इतना खराब है कि हाथ लगाने से ही उखड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार ने घटिया मटेरियल का इस्तेमाल करके लोगों की सुविधा के लिए सरकार द्वारा जारी फंड को बर्बाद किया है।

अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए

सम्पर्क करने पर पी.डब्ल्यू.डी अधिकारी करमजीत सिंह ने माना कि उन्हें इस घटना के बारे में जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार को सड़क दोबारा बनाने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने साफ किया कि ठेकेदार के कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक, अगर एक साल के अंदर सड़क टूटती है, तो उसे अपने खर्च पर दोबारा बनानी होगी और 4 साल तक मरम्मत की जिम्मेदारी भी ठेकेदार की ही होगी। खबर लिखे जाने तक ठेकेदार से सम्पर्क नहीं हो सका।

झांसी रानी चौक के पास सड़क के टैंडर पर दी सफाई

झांसी रानी चौक के पास रेलवे ओवर ब्रिज से सटी सड़क के बारे में पूछे जाने पर अधिकारियों ने साफ किया कि हालांकि पी.डब्ल्यू.डी. ने फरवरी में इस सड़क के लिए टैंडर जारी किया था, लेकिन बाद में अप्रैल में म्युनिसिपल कौंसिल ने इंटरलॉक टाइलें लगाकर सड़क बनाई। इसलिए, पी.डब्ल्यू.डी. का वह टैंडर रद्द कर दिया जाएगा और ठेकेदार को कोई पेमैंट नहीं किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!