पटियाला में मनाया एक दिन के लिए 'नो कार डे'

Edited By Sunita sarangal,Updated: 21 Sep, 2021 12:48 PM

no car day  celebrated in patiala for a day

पर्यावरण की सुरक्षा और भावी पीढ़ियों को अच्छा वातावरण देने के लिए पटियाला में ''नो कार डे'' मनाया गया।

पटियाला : पर्यावरण की सुरक्षा और भावी पीढ़ियों को अच्छा वातावरण देने के लिए पटियाला में 'नो कार डे' मनाया गया। इस सबंध में पटियाला के मेयर संजीव कुमार शर्मा ने शहरवासियों से एक दिन कार का इस्तेमाल न करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह संदेश आज के समय के लिए बेहद जरुरी है। क्योंकि देश की आबादी ज्यादा होने की वजह से जमीने कम है। इसलिए हम सभी को कार का कम से कम इस्तेमाल करना चाहिए ताकि हम आने वाली पीढ़ी को एक अच्छा संदेश दे सके।                                                                                                          

उन्होंने यह भी कहा कि जब कारें कम हुआ करती थी, तो बहुत अच्छा गुजारा होता था। लेकिन आज हम सब कार में अकेले सफर करते हुए पर्यावरण को तो नुकसान पहुंचा रहे है। साथ ही ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या होने की वजह से सड़क हादसो में बढ़ोतरी है। इसलिए हमें एक दिन कार में जाने की जगह साइकिल और स्कूटर पर अपने काम पर जाना चाहिए। जिससे भावी पीढ़ियों को साफ हवा, पानी देने के लिए हम सबका बहुत बड़ा प्रयास होगा।  

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!