Edited By Vatika,Updated: 17 Mar, 2022 11:19 AM

पूर्व पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने भगवंत मान को पंजाब का नया मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी।
अमृतसर: पूर्व पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने भगवंत मान को पंजाब का नया मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी।
सिद्धू ने ट्वीट करके कहा, ‘‘सबसे खुशनसीब व्यक्ति वह है, जिससे कोई भी उम्मीद नहीं करता.. मान ने पंजाब में उम्मीदों के पहाड़ के साथ पंजाब में एंटी माफिया दौर शुरू किया। उम्मीद है कि वह लोगों की कसौटी पर खरा उतरेंगे साथ ही पंजाब को फिर से ख़ुशहाली के रास्ते पर लाएंगे।’’सिद्धू ने इसके साथ ही लिखा –हमेशा बढ़िया...।
बता दें कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू न बुधवार को अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। सिद्धू ने अपना इस्तीफा भेजते समय केवल 2 लाइने ही लिखी है। इससे अधिक उन्होंने इस्तीफे में कुछ नहीं लिखा।