BBMB को लेकर पंजाब में गर्माया माहौल, मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कही ये बात
Edited By Kalash,Updated: 08 May, 2025 01:15 PM

पानी के मुद्दे को लेकर पंजाब और हरियाण के बीच मुद्दा गर्माया हुआ है।
पंजाब डेस्क : पानी के मुद्दे को लेकर पंजाब और हरियाण के बीच मुद्दा गर्माया हुआ है। वहीं खबर मिली है कि आम आदमी पार्टी के मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बी.बी.एम.बी के चेयरमैन को बंधक बना लिया गया है। इस दौरान मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आरोप लगाए कि बी.बी.एम.बी के चेयरमैन द्वारा पानी छोड़ने की कोशिश की जा रही थी। उन्होंने कहा कि चेयरमैन पर देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाना चाहिए।
वहीं बी.बी.एम.बी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है जहां सी.एम. भगवंत मान पहुंच गए हैं। इसके साथ ही बुधवार को पंजाब पुलिस द्वारा एक बी.बी.एम.बी के अधिकारी को गिरफ्तार किया गया था जो कि जबरन नंगल डैम काी पानी छोड़ने की कोशिश कर रहा था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here