Navjot Sidhu ने पत्नी को लेकर शेयर नई Post, कहा- आखिरकार उनकी Wife...

Edited By Kamini,Updated: 17 Jul, 2024 07:29 PM

navjot sidhu shared a new post about his wife

नवजोत कौर सिद्धू पिछले कुछ महीनों से कैंसर जैसी भयानक बीमारी से लड़ रही हैं। इस बीच पूर्व पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी पत्नी के बारे में ताजा जानकारी सांझा की है।

पंजाब डेस्क : नवजोत कौर सिद्धू पिछले कुछ महीनों से कैंसर जैसी भयानक बीमारी से लड़ रही हैं। इस बीच पूर्व पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी पत्नी के बारे में ताजा जानकारी सांझा की है। नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीटर (एक्स) पर लिखा कि, ''नवजोत कौर सिद्धू की रेडियोथेरेपी पूरी हो गई है... दूसरी सर्जरी के बाद 6 महीने के कठिन इलाज के बाद आखिरकार वे कल बाहर जाने के लिए तैयार हो गई हैं।''

PunjabKesari

हालांकि, नवजोत सिद्धू अपनी पत्नी के साथ कहां बाहर जा रहे हैं, इसकी जानकारी उन्होंने सांझा नहीं की है। आपको बता दें कि नवजोत सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हैं और पिछले कई महीनों से उनका इलाज चल रहा है। कैंसर के खिलाफ लड़ाई में नवजोत सिंह सिद्धू भी डॉ. नवजोत कौर को पूरा समर्थन दिया। हर कीमोथेरेपी के बाद नवजोत सिंह सिद्धू उन्हें कभी रोमांटिक यात्रा पर तो कभी आध्यात्मिक यात्रा पर ले जाते थे। इन यात्राओं के दौरान उनके बच्चे भी कई जगहों पर नजर आए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!