गूंगी मां और विकलांग बेटे का लूटेरों ने किया बेरहमी से कत्ल, भीख मांग कर करते थे गुजारा

Edited By Tania pathak,Updated: 06 Jan, 2021 12:52 PM

murdered mother and handicapped son brutally murdered

उक्त मृतकों के घर पहले भी दो-तीन बार लूटपाट की वारदातें हो चुकी हैं जिन के आरोपियों को कुछ जुर्माना करके गाँव के लोगों की तरफ से छोड़ दिया जाता था।

लोहियां(मनजीत): लोहियां के गाँव अलीवाल में बीती मंगलवार की रात को दलित परिवार के घर लूटपाट की वारदात करने आए लुटेरों की तरफ से मां-पुत्र का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। जानकारी देते मौके पर पहुंचे डीएसपी वरिन्दर सिंह, एसएचओ बलविन्दर सिंह भुल्लर ने बताया कि आज सुबह नौ बजे के करीब सूचना मिली कि गाँव अलीवाल में माँ-पुत्र का कत्ल हो गया है जिसकी मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। 

PunjabKesari

मृतकों की पहचान करतारी पत्नी सौदागर और मंगत राम पुत्र सौदागर के तौर पर हुई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारीयों को गांव वालों को बताया कि हमें पता लगा कि उक्त माँ-पुत्र के घर बीती रात लूटपाट हुई है। जब हम उनके घर आ कर देखा तो घर बीच का सामान बिखरा पड़ा था और बेड पर पड़ी मां की लाश थी जिस के बाद उन्होंने उसके पुत्र मंगत राम की खोज शुरू कर दी तो बाहर भंडाों में उस की लाश मिली। जिसके बाद लोहियां पुलिस को सूचित कर दिया गया।

पुत्र बकरियां चरा कर और मां मांग कर करती थी गुजारा
गांव वालों ने बताया कि मृतक मंगत राम गांव के ही एक व्यक्ति की बकरियां चराने का काम करता था जबकि करतारी गाँव के पास के इलामें से माँग कर गुज़ारा करती थी। वह अब भी लोहड़ी मांग कर आई थी जिस पर लुटेरों ने कुछ पैसों के लालच कर माँ-पुत्र का कत्ल कर दिया।

PunjabKesari

गूंगी मां और अपंग पुत्र के घर पहले भी हो चुकी है चोरी की वारदात
गांव वालों ने पुलिस को बताया कि उक्त मृतकों के घर पहले भी दो-तीन बार लूटपाट की वारदातें हो चुकी हैं जिन के आरोपियों को कुछ जुर्माना करके गाँव के लोगों की तरफ से छोड़ दिया जाता था। इस बार तो लुटेरों ने उनको मौत के घाट ही उतार दिया। दूसरी तरफ जांच करने पहुंचे पुलिस अधिकारीयों ने बताया कि जल्द ही आरोपी पुलिस हिरासत में होंगे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!