अमृतसर में बड़ी वारदात, शराब के नशे में कर दिया साथी का कत्ल

Edited By Sunita sarangal,Updated: 28 Nov, 2020 10:34 AM

murder of friend

गौरव ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि उसके किराएदार रघुविंदर यादव ने उसे फोन पर सूचना दी कि उसकी.....

अमृतसर(संजीव): शराब के नशे में अपने ही साथी का कत्ल करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना कोतवाली की पुलिस ने विनोद निवासी उत्तर प्रदेश और गुरू के विरुद्ध कत्ल का केस दर्ज कर विनोद को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया। 

गौरव ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि उसके किराएदार रघुविंदर यादव ने उसे फोन पर सूचना दी कि उसकी माता ने जो मजदूरों को किराए पर रखा है, वह अपने कमरे में शराब के नशे में धुत्त होकर झगड़ा कर रहे हैं। वह अपने भाई कपिल के साथ रात साढ़े 12 बजे मौके पर पहुंचा तो देखा कि उनका एक साथी खून से लथपथ पड़ा था और आरोपी विनोद भागने की कोशिश में था। उसे काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि दूसरा आरोपी गुरु वहां से भाग चुका था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना कोतवाली के इंचार्ज का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। 2 आरोपियों में से एक को तो गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे के लिए छापेमारी की जा रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि कत्ल किस हथियार के साथ किया गया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!