पटियाला के भारत नगर में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

Edited By Vatika,Updated: 22 May, 2020 11:52 AM

murder in patiala

पटियाला के भारत नगर में गत रात एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या करने का समाचार प्राप्त हुआ है।

पटियाला (बलजिन्दर): पटियाला के भारत नगर में गत रात एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या करने का समाचार प्राप्त हुआ है। मृतक की पहचान शमशेर सिंह उम्र 35 साल के रूप में हुई जो थाना अनाज मंडी के अधीन पड़ते सुखराम कालोनी का रहने वाला था।

शमशेर सिंह का कल जन्मदिन भी था। घटना की सूचना मिलते ही थाना अनाज मंडी के एस.एच.ओ. गुरनाम सिंह और डी.एस.पी. सीटी 2 सौरभ जिन्दल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में ले लिया है। डी.एस.पी. सौरभ जिन्दल ने बताया कि शमशेर सिंह को भारत नगर में गोली मारी गई है। गोली मारने वाले तीन -चार व्यक्ति बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में मृतक के परिवार वालों के स्कैच के आधार पर केस दर्ज करके मामले की अगली जांच शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!