फूफा के भोग में आए युवक को पीट-पीटकर मार डाला, ताश खेलते समय हुआ था विवाद

Edited By Vatika,Updated: 30 Jul, 2020 11:20 AM

murder in ludhiana

पुरानी रंजिश ते चलते एक भोग समारोह पर इकट्ठे हुए रिश्तेदारों की तरफ से अपनी ही दूर के रिश्तेदार की कथित मारपीट करते हुए हत्या करने का मामला सामने आया है।

साहनेवालः पुरानी रंजिश ते चलते एक भोग समारोह पर इकट्ठे हुए रिश्तेदारों की तरफ से अपनी ही दूर के रिश्तेदार की कथित मारपीट करते हुए हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान दारा सिंह (40) निवासी मोहल्ला हिम्मत नगर, समराला के रूप में हुई है।

मृतक के भाई बहादर सिंह ने बताया कि वह गांव बलीएवाल में अपने मृतक फूफा के भोग समारोह में आए थे। इस दौरान उसका भाई दारा सिंह जारडे गांव से आए कुछ अन्य रिश्तेदारों गोबिंदा, सागर और गेली के साथ ताश खेलने लग गया। ताश खेलते हुए ही उनकी आपस में तकरार हो गई और यह तकरार लड़ाई झगड़े में बदल गई। जिसके बाद गोबिंदा ने अपने कुछ साथियों को मौके पर बुला कर दारा से बुरी तरह मारपीट की। जब उसको समाराला अस्पताल लेकर गए तो डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। 

पहेल भी हुआ था झगड़ा
मृतक के भाई बहादर सिंह ने मृतक का गोबिंदा के साथ पहले भी ताश खेलते हुए कथित तौर पर झगड़ा हो चुका था। इसी रंजिश के चलते आज भी गोबिंदा ने मौका पाकर अपने साथियों को बुला दारा की कथित कौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी।

पुलिस की जांच जारी
इस पूरे मामले को लेकर थाना कूमकलों की पुलिस मृतक के भाई के बयान दर्ज कर गोबिंदा, सागर और गुरमेल सिंह गेली, बलजीत सिंह सहित 3 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस की तरफ से हत्या के असली कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!