ओवरटेक को लेकर किया नौजवान का कत्ल, आधी रात को चलाई अंधाधुंध गोलियां

Edited By Mohit,Updated: 10 Oct, 2020 04:44 PM

murder case in zirakpur

यहां के वी.आई.पी. रोड पर बीती देर रात गाड़ियों की ओवरटेक को लेकर नौजवानों के दो गुटों में झगड़ा हो गया।

जीरकपुर (मेशी): यहां के वी.आई.पी. रोड पर बीती देर रात गाड़ियों की ओवरटेक को लेकर नौजवानों के दो गुटों में झगड़ा हो गया। इस दौरान फॉर्च्यूनर सवार दो नौजवानों ने हिमाचल प्रदेश के नौजवान को गोलियां मारकर कत्ल कर दिया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय अनिल कुमार निवासी दाऊ साहिब खरड़ के तौर पर हुई है। मृतक अपने पीछे पत्नी और दस महीने का बेटा छोड़ गया। पुलिस ने फॉर्च्यूनर सवार नौजवानों के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है। अनिल लिफ्टें ठीक करने का काम करता था। 

मिली जानकारी अनुसार बीती देर रात करीब डेढ़ बजे कुछ नौजवान जन्मदिन की पार्टी करने के बाद दो गाड़ियों पर सवार होकर वी.आई.पी. रोड पर आ रहे थे। इस दौरान वी.आई.पी. रोड स्थित चौक पर फॉर्च्यूनर सवारों की कार सवार दो व्यक्तियों से ओवरटेक को लेकर तकरार हो गई। झगड़ा इतना बढ़ गया कि फॉर्च्यूनर सवार नौजवानों ने पिस्तौल से नौजवानों पर फायरिंग कर दी। जिनमें से दो गोलियां अनिल कुमार को लगी, जिसकी निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

हमलावर नौजवानों से फॉर्च्यूनर गाड़ी में एक लड़की भी थी और उन्होंने मौके पर स्विफ्ट कार सवार अपने तीन दोस्त और मौके पर बुलाए थे जो वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों गाड़ियों में सवार होकर फरार हो गए। आरोपी कथित शराब के नशे में थे। डी.एस.पी. डेराबस्सी गुरबख्शीश सिंह ने बताया कि मृतक के दोस्तों के बयान पर कत्ल केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित द्वारा आरोपियों में से गोली चलाने वाले नौजवान हैप्पी बराड़ फरीदकोट नाम की पहचान की है। जिसकी तलाश जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!