कोल्ड ड्रिंक के होलसेलर को जलाया जिंदा,फरवरी में बजनी थी घर में शहनाई

Edited By swetha,Updated: 06 Dec, 2019 08:22 AM

murder case

कोल्ड ड्रिंक का होलसेल का काम करने वाले अनूप सिंह पुत्र तरलोक सिंह निवासी झब्बाल रोड अमृतसर को कुछ लोगों ने जिंदा जलाकर मार डाला।

तरनतारन(रमन): कोल्ड ड्रिंक का होलसेल का काम करने वाले अनूप सिंह पुत्र तरलोक सिंह निवासी झब्बाल रोड अमृतसर को कुछ लोगों ने जिंदा जलाकर मार डाला। वह काम के सिलसिले में अपनी कार से दिल्ली जा रहा था। गांव बूह हवेलियां के पास सड़क किनारे उसका बुरी तरह जला  हुआ शव मिला है। सूचना मिलते ही थाना हरीके पत्तन की पुलिस  ने मौके पर पहुंच शव और पास खड़ी उसकी कार को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। 

 

PunjabKesari

तरलोक सिंह ने बताया कि उसके दो बेटे और एक बेटी है, जिनमें बड़ा बेटा अनूप सिंह और छोटा बेटा कर्णदीप सिंह है। अनूप सिंह बुधवार रात 11 बजे व्यापार के सिलसिले में अपनी कार (नंबर पी.बी.02 सी.एल.9351) पर दिल्ली रवाना हुआ था। उन्होंने वीरवार सुबह उसे फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया। फिर पता चला कि अनूप सिंह का जला शव गांव बूह हवेलियां के नजदीक सड़क पर पड़ा है। वे बेटे कर्णदीप सिंह के साथ फौरन मौके पर पहुंचे तो अनूप सिंह की कार के पास उसका जला हुआ शव पड़ा था। 

PunjabKesari

उन्होंने बताया कि अज्ञात लोगों ने उसका कत्ल किया है। अनूप सिंह पट्टी, भिखीविंड, हरीके पत्तन, तरनतारन, झब्बाल आदि में थोक रेट पर कोल्ड ड्रिंक बेचता था और इन इलाकों में वसूली करने भी जाता था। उन्होंने बताया कि अनूप सिंह का आगामी फरवरी माह में विवाह था। सब इंस्पैक्टर प्रकाश सिंह ने बताया कि तरलोक सिंह के बयान पर अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है।एस.एस.पी. ध्रुव दहिया ने कहा कि इस ब्लाइंड मर्डर के कातिलों का पता लगाने को विशेष टीम का गठन कर केस को 24 घंटों में हल करने के आदेश दिए गए हैं।


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!