शहर में अवैध निर्माण पर नगर निगम का Action, 3 जगहों पर काम रुकवाया

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 21 Aug, 2026 08:21 PM

municipal corporation takes action against illegal construction in the city

शहर में अवैध और बिना मंजूरी हो रहे निर्माणों के खिलाफ नगर निगम ने फिर से सख्त रुख अपनाते हुए 3 अलग-अलग जगहों पर चल रहे निर्माण कार्यों को रुकवा दिया। यह कार्रवाई नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल और एडिशनल कमिश्नर जय इंद्र सिंह के...

अमृतसर (रमन): शहर में अवैध और बिना मंजूरी हो रहे निर्माणों के खिलाफ नगर निगम ने फिर से सख्त रुख अपनाते हुए 3 अलग-अलग जगहों पर चल रहे निर्माण कार्यों को रुकवा दिया। यह कार्रवाई नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल और एडिशनल कमिश्नर जय इंद्र सिंह के दिशा-निर्देशों पर की गई। इस कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्यों की जांच की और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर तुरंत काम बंद करवा दिया। नगर निगम की पहली कार्रवाई खंडवाला चौक पर की गई, जहां तीसरे ढांचे का निर्माण कार्य चल रहा था। नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इमारतों का निर्माण नगर निगम से मंजूरी और नक्शा पास करवाने के बाद ही किया जा सकता है।

इसी तरह दूसरे मामले में एक इमारत में करीब 10 हजार वर्ग फुट के क्षेत्र में एडिशन और अल्ट्रेशन का काम किया जा रहा था। नगर निगम की टीम द्वारा जांच करने के बाद इस काम को भी रुकवा दिया गया। अधिकारियों ने संबंधित पक्ष को नियमानुसार आवश्यक मंजूरी के बिना किसी भी तरह का निर्माण न करने की हिदायत दी।

तीसरा और अहम मामला रानी का बाग गेट के पास सामने आया, जहां पहली मंजिल पर कमर्शियल निर्माण का काम चल रहा था। नगर निगम के अनुसार इस मामले में अदालत द्वारा स्टेटस को होने के बावजूद निर्माण जारी था। इसके अलावा उक्त कमर्शियल काम के लिए नगर निगम से आवश्यक मंजूरी भी नहीं ली गई थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!