Edited By Urmila,Updated: 01 Dec, 2023 01:46 PM
इस युवक को 6 जनवरी को अपनी मां से मिलने के लिए पंजाब आना था। युवक के पिता सुखदेव सिंह ने दुखभरे मन से बातचीत के दौरान उसने बताया।
मिलान/इटली/होशियारपुर: इटली से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां वैरोना नजदीक शहर नोगारा में सुबह 5.30 के करीब हुए सड़क हादसे दौरान होशियारपुर जिले के गांव पालदी के रहने वाले 23 वर्षीय युवक दलवीर सिंह की की मौत हो गई। कल सुबह जब ये युवक इटली के नोगारा के पास सड़क पर अपनी कार से जा रहा था तो उसकी कार का अगला हिस्सा सड़क पर जा रहे एक ट्रैक्टर से टकरा गया।
घटना की जानकारी मिलते ही इटली का स्वास्थ्य विभाग और अन्य सुरक्षा दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन दलवीर सिंह को गहरी चोट लगने के कारण डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। यह युवक होशियारपुर जिले के गांव पालदी के पिता सुखदेव सिंह और मां परमजीत कौर का इकलौता बेटा था। बेटे के साथ हुए हादसे की खबर सुन चीख-पुकार मच गई। इस युवक को 6 जनवरी को अपनी मां से मिलने के लिए पंजाब आना था। युवक के पिता सुखदेव सिंह ने दुखभरे मन से बातचीत के दौरान उसने बताया कि दलवीर की मृतक देह को पंजाब ले जाया जाएगा। उसका का अंतिम संस्कार पालदी गांव में ही किया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here