मृत बच्चे को थाने ले पहुंची मां, जानें क्या है मामला

Edited By Kalash,Updated: 04 May, 2022 10:28 AM

mother dead child police station

लुधियाना के थाना दुगरी फेज-1 इलाके में एक ऐसा मामला सामने आया, जहां एक महिला ने परिवार सहित अपने मरे हुए बच्चे को थाने ले जा कर

लुधियाना (नरिंदर महेन्द्रू): लुधियाना के थाना दुगरी फेज-1 इलाके में एक ऐसा मामला सामने आया, जहां एक महिला ने परिवार सहित अपने मरे हुए बच्चे को थाने ले जा कर अपने पति के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। बता दें कि महिला की तरफ से पति पर अपने 2 महीने के बच्चे को मारने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। हालांकि पुलिस इस मामले को जांच का विषय बता रही है।

पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए पीड़ित महिला ने कहा कि उसका पति नशे का आदी है और मारपीट करता है, जिसके चलते उसने बच्चे को भी मारा, जिस कारण उसकी तबीयत खराब हो गई और उसकी मौत हो गई। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए पति के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। उधर, पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिला के बयान मुताबिक उसका पति नशे करता है और पति ने ही बच्चे को मारा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले की गंभीरता के साथ जांच की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!