Edited By Sunita sarangal,Updated: 08 Dec, 2019 12:36 PM
गांव बसरावां में अज्ञात लोगों ने मां और उसके दिव्यांग पुत्र की तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी।
रायकोट(भल्ला): गांव बसरावां में अज्ञात लोगों ने मां और उसके दिव्यांग पुत्र की तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार गुरजीत कौर (55) पत्नी स्व. अमरीक सिंह और उसका दिव्यांग पुत्र प्रदीप सिंह (26) गांव में अपने घर में रहते थे। शनिवार सुबह 11 बजे के करीब जब एक रिश्तेदार लड़की ने उनके घर का दरवाजा खटखटाया तो काफी देर तक किसी के बाहर न आने पर उसने साथ ही मनरेगा के तहत काम कर रही कुछ महिलाओं से सहायता मांगी, जिस पर गुरमीत कौर ने खिड़की से कमरे के भीतर देखा तो कमरे में मां और बेटे की लाशें पड़ी थीं। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया।
थाना सदर के इंचार्ज इंस्पैक्टर निधन सिंह और थाना सिटी के इंचार्ज अमरजीत सिंह गोगी ने पुलिस पार्टी के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की। पुलिस द्वारा नजदीक लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की जांच की जा रही है।