गर्मी के कहर से मिलेगी निजात, पंजाब में जल्द दस्तक देगा मानसून

Edited By Kalash,Updated: 26 Jun, 2022 03:43 PM

monsoon will knock in punjab soon

पंजाब भर के लोगों को कहर की गर्मी से जल्द निजात मिल सकती है

लुधियाना (सलूजा): पंजाब भर के लोगों को कहर की गर्मी से जल्द निजात मिल सकती है। यह राहत भरी जानकारी चंडीगढ़ मौसम विभाग के डायरेक्टर डॉ.मनमोहन सिंह ने देते हुए बताया कि मानसून जुलाई के पहले सप्ताह में पंजाब भर में दस्तक दे सकता है। इस बार मानसून के नार्मल रहने की संभावना है। 

मानसून के सही समय पर आने से किसानों को धान की फसल हेतु भी फायदा मिलेगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले पंजाब के कुछ हिस्सों में 28 जून को बारिश होने से लू के प्रकोप से भी राहत मिल सकती है। यहां पर बता दें कि पावरकॉम भी हर वर्ष ही गर्मी के दिनों में बिजली की मांग में उछाल आ जाने पर पैदा होने वाले बिजली संकट से उभरने की खातिर बारिश पर निर्भर हो कर रह जाता है। मानसून से बिजली संकट खत्म होगा और लगने वाले अघोषित पावर कट से भी पंजाब के लोगों को निजात मिलेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!