किसानों को तबाह करने से बाज आए मोदी सरकार, हम न झुके हैं, न झुकेंगे : ढिल्लों

Edited By Vatika,Updated: 21 Sep, 2020 09:45 AM

modi government deserves to destroy farmers

कृषि विधेयकों को लेकर जहां किसानों का केंद्र सरकार के खिलाफ  प्रदर्शन उग्र होता जा रहा है, वहीं इस मामले ने पंजाब की सियासत को भी हिला कर रख दिया है।

चंडीगढ़/जीरकपुर(अश्वनी, गुरप्रीत सिंह): कृषि विधेयकों को लेकर जहां किसानों का केंद्र सरकार के खिलाफ  प्रदर्शन उग्र होता जा रहा है, वहीं इस मामले ने पंजाब की सियासत को भी हिला कर रख दिया है। मोहाली-चंडीगढ़ सहित पंजाब में हर जिले में कृषि विधेयकों के खिलाफ  विभिन्न किसान जत्थेबंदियों द्वारा जमकर विरोध किया जा रहा है। रविवार को भी किसानों ने केंद्र सरकार के विरुद्ध जगह-जगह सड़कों पर जाम लगाए और प्रधानमंत्री मोदी के पुतले और विधेयकों की कापियां जलाकर प्रदर्शन किए।  

उधर, केंद्र सरकार द्वारा  कृषि विधेयक पारित करने के विरुद्ध पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान बरिंद्र सिंह ढिल्लों की अगुवाई में यूथ कांग्रेस के वर्करों ने ‘किसान रोष मार्च’ निकाला। यह ट्रैक्टर मार्च डेराबस्सी से शुरू होकर दिल्ली की ओर बढ़ा लेकिन रास्ते में हरियाणा पुलिस ने पंजाब-हरियाणा सीमा पर प्रदर्शनकारियों को बल का प्रयोग कर रोक लिया। इस दौरान पुलिस व कार्यकत्र्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। बैरीकेड तोड़े गए तो पुलिस ने पानी की बौछार की जिससे कई यूथ कांग्रेस कार्यकत्र्ता घायल हुए।

विरोध में एक ट्रैक्टर को आग लगा दी गई। बाद में प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया और पुलिस की ओर से थाने ले जाया गया। पंजाब यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बरिंद्र ढिल्लों ने कहा कि मोदी सरकार किसान विरोधी बिल लाकर पंजाब सहित पूरे देश के किसानों का गला घोंट रही है, जो हमें स्वीकार नहीं है।  उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसानों को तबाह करने से बाज आए, हम न झुके हैं, न झुकेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!