Edited By Vatika,Updated: 20 Sep, 2022 01:42 PM

"चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में हुई घटना की हम निंदा करते हैं।
पंजाब डेस्कः चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में छात्राओं के साथ हुई अपमानजनक घटना की हर तरफ निंदा हो रही है। इसके विरोध में सोमवार को युवा संगठन AIDYO की तरफ़ से चंडीगढ़ के विकास नगर लाइट पर विरोध प्रदर्शन किया गया और उसके पश्चात विकास नगर लाइट से मौली जागरां तक रैली नकाली गई।
इस मौके पर AIDYO चंडीगढ़-पंजाब के संयोजक अमित कुमार ने अपने बयान में कहा कि "चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में हुई घटना की हम निंदा करते हैं। हम सभी जानते हैं कि घटना के सार्वजनिक होने के बाद से ही छात्र-छात्राएं विरोध प्रदर्शन में उतर आए हैं।
प्रदर्शनकारियों ने मांग करते कहा कि इस घटना की निष्पक्ष जांच के लिए एक उच्चस्तरीय कमेटी बने, जिसकी जांच जल्द ख़त्म कर दोषियों को सख्त सजा दी जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद जिस तरीके से विश्वविद्यालय में छुट्टी की घोषणा की गई है। इससे पता चलता है कि विश्व विद्यालय प्रशासन छात्रों के प्रदर्शन से डर रहा है।