Edited By Sunita sarangal,Updated: 27 Oct, 2021 05:25 PM

पंजाब सरकार द्वारा लुधियाना में जो कैबिनेट मीटिंग बुलाई गई थी उसमें तो मंत्री भारत भूषण आशु शामिल हुए लेकिन मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी की प्रेस कांफ्रेंस व इन्वेस्टमेंट समिट में वह नजर नहीं आए। बताया जाता है की चन्नी ने कई बार आशु के बारे में पूछा...
लुधियाना (हितेश): पंजाब सरकार द्वारा लुधियाना में जो कैबिनेट मीटिंग बुलाई गई थी उसमें तो मंत्री भारत भूषण आशु शामिल हुए लेकिन मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी की प्रेस कांफ्रेंस व इन्वेस्टमेंट समिट में वह नजर नहीं आए। बताया जाता है की चन्नी ने कई बार आशु के बारे में पूछा लेकिन वह कैबिनेट मीटिंग के तुरंत बाद वहां से निकल गए थे। उनका इन्वेस्टमेंट समिट को संबोधन करने का प्रोग्राम भी था।
इसी तरह लुधियाना के सांसद रवनीत बिट्टू ने भी इन दोनों महत्वपूर्ण समारोहों में शामिल नहीं हुए। हालांकि इस बारे में चर्चा शुरू होने के बाद बिट्टू ने दिल्ली में लोकसभा की मीटिंग में हिस्सा लेने की फोटो फेसबुक पेज पर शेयर कर दी है जबकि आशु ने किसी मीटिंग में शामिल होने के लिए चंडीगढ़ जाने की बात कही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here