शादी के बंधन में बंधी मंत्री अनमोल गगन मान, खूबसूरत तस्वीरें आईं सामने

Edited By Kamini,Updated: 16 Jun, 2024 05:43 PM

minister anmol gagan mann tied the knot

पंजाब सरकार की कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान की आज शादी के बंधन में बंध गए हैं। उनका आनंद कारज जीरकपुर के गुरुद्वारा नाभा साहिब में एडवोकेट शाहबाज सिंह के साथ हुआ।

पंजाब डेस्क :  पंजाब सरकार की कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान की आज शादी के बंधन में बंध गए हैं। उनका आनंद कारज जीरकपुर के गुरुद्वारा नाभा साहिब में एडवोकेट शाहबाज सिंह के साथ हुआ। दोनों शादीशुदा जोड़े के तौर पर बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। इस मौके पर दोनों परिवारों के सदस्य मौजूद रहे। अब नवविवाहित जोड़ा मैरिज पैलेस में चला गया है, जहां रिसेप्शन पार्टी रखी गई है।

 

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक अनमोल गगन मान की जिस परिवार में शादी हुई है। उनका अपने क्षेत्र में अच्छा प्रभाव भी है। उनके पति शाहबाज सिंह की मां सीलम सोही राजनीति में हैं। आनंद कारज के दौरान एडवोकेट शाहबाज सिंह जी-वैगन में आए। अनमोल गगन मान की शादी रॉयल वैडिंग रही जिसकी चर्चा हो रही है।

PunjabKesari

इनकी शादी में सी.एम. भगवंत मान अपने पत्नी गुरप्रीत कौर  बहन के साथ शामिल हुए।  इसके अलावा राणा गुरजीत, पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल, मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां, पंजाब एक्टर गुग्गू, गायक बब्बू मान, अफसाना खान अपने पति सहित शामिल हुई। 

PunjabKesari

आपको बता दें कि अनमोल गगन मान का परिवार मूल रूप से मानसा जिले का रहने वाला है। हालांकि, उनका ज्यादातर समय चंडीगढ़ और मोहाली में बीता। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पढ़ाई चंडीगढ़ से की। इसके बाद उन्होंने पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा। उन्होंने एक के बाद एक कई पंजाबी एल्बम में काम किया। इसके साथ ही इसमें पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री और राजनीति जगत की कई हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। इसके बाद शाम 5 बजे डोली प्रस्थान करेगी। अनमोल गगन मान ने साल 2022 में पहली बार खरड़ से विधानसभा चुनाव जीता। अनमोल गगन मान शादी वाले जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!