मंडी में छिड़े विवाद ने लिया खूनी रूप, प्रवासी मजदूरों ने की किसान की बेरहमी से मारपीट

Edited By Kalash,Updated: 06 Jul, 2024 05:11 PM

migrant workers brutally beat farmer

सुल्तानपुर लोधी की नई दाना मंडी में उस समय बड़ा हंगामा हो गया जब एक किसान परिवार और प्रवासी मजदूरों के बीच मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

सुल्तानपुर लोधी : सुल्तानपुर लोधी की नई दाना मंडी में उस समय बड़ा हंगामा हो गया जब एक किसान परिवार और प्रवासी मजदूरों के बीच मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। नई दाना मंडी में एक आढ़ती की दुकान से मक्की सुकाने को लेकर हुए विवाद में प्रवासी मजदूरों द्वारा एक किसान परिवार की मारपीट करने की खबर सामने आई है। इस घटना में किसान और उसके पिता और 14 वर्षीय पुत्र घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में भर्ती करवाया गया है। झड़प के दौरान 1 प्रवासी मजदूर घायल हुआ है।   

PunjabKesari

नजदीकी गांव झल लेई वाला के घायल किसान ने बताया कि वह अपने आढ़ती की दुकान पर कल मक्की लेकर आया था और जिसे सुकाने के लिए मंडी में बिखारा हुआ था पर बरसात के मौसम के कारम मक्की पूरी तरह सूखी नहीं थी तो बारिश आने के डर के कारण उसने प्रवासी मजदूर को अपनी मक्की दोबारा ट्राली में भर देने के लिए कहा और इस परर भड़के प्रवासी मजदूर इकट्ठा हो गए और उसकी व उसके साथ आए पिता सहित पुत्र की मारपीट की। इस झड़प के दौरान पास के आढ़ती की दुकान में शीशे भी तोड़ दिए गए। थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रवासी मजदूरों और किसानों के बीच हुई इस हिंसक झड़प से माहौल काफी गर्मा गया।   

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!