शहर में भरे गोदाम में भीषण आग का तांडव, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

Edited By Urmila,Updated: 22 Sep, 2025 02:51 PM

massive fire ravaged a warehouse in the city

पुलिस लाइन रोड स्थित भुल्लर पैलेस स्ट्रीट के सामने उत्तम नगर में इलेक्ट्रॉनिक सामान से भरे एक गोदाम में अचानक आग लग गई।

बटाला : पुलिस लाइन रोड स्थित भुल्लर पैलेस स्ट्रीट के सामने उत्तम नगर में इलेक्ट्रॉनिक सामान से भरे एक गोदाम में अचानक आग लग गई। गोदाम के मालिक परमजीत सिंह ने बताया कि यह उनकी "स्टार इलेक्ट्रो वर्ल्ड" नाम की दुकान है, जो गुरदासपुर रोड स्थित भाइयों दी हट्टी के सामने स्थित है।

उन्होंने बताया कि सुबह उन्हें फोन आया कि गोदाम में आग लग गई है। मौके पर पहुंचकर उन्होंने देखा कि सारा सामान जलकर राख हो गया है। उन्होंने अनुमान लगाया कि लगभग 24 से 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। नीरज शर्मा के नेतृत्व में दमकल विभाग की टीम चार गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची और बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही बटाला विधायक शैरी कलसी के छोटे भाई और आप नेता अमृत कलसी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिवार के साथ अपना दुख साझा किया और हर संभव मदद देने का वादा किया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!