Facebook पर हुई थी दोस्ती, फिर हुआ विवाह, अब खौफनाक अंत

Edited By Vaneet,Updated: 13 Sep, 2019 08:55 PM

मृतक महिला के मायके परिवार ने ससुराल परिवार पर उनकी लड़की को मार देने के आरोप लगाए हैं। ....

भवानीगढ़(विकास,संजीव): गांव माझी में एक विवाहिता की घर में संदिग्ध परिरिस्थियों में मौत हो गई। मृतक महिला के मायके परिवार ने ससुराल परिवार पर उनकी लड़की को मार देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, वहीं घटना के बाद ससुर परिवार फरार बताया जा रहा है।

मामले सम्बन्धित मृतका के चाचा राज कुमार निवासी खरड़ ने आरोप लगाते बताया कि उसकी भतीजी नरिन्दर कौर (24) का विवाह करीब डेढ़ साल पहले गांव माझी के सतगुर सिंह के साथ हुआ था, जिसके पास चार महीने की बच्ची भी है। बच्ची होने के बाद नरिन्दर कौर का ससुराल परिवार लड़के की चाहत रखता था जिसके लिए उनकी लड़की को तंग करने के साथ दहेज की मांग भी की जाने लगी। राज कुमार ने बताया कि आज सुबह गांव के सरपंच ने फोन पर बताया कि उनकी लड़की की मौत हो गई है।सूचना मिलते ही जब उन्होंने परिवार समेत गांव माझी में आकर देखा तो नरिन्दर कौर का शव घर में पड़ा था और उसके शरीर पर कई निशान थे जिसको देख कर पता लगता था कि नरिन्दर कौर की मौत साधारण नहीं, बल्कि उसे गला घोंट कर मारा गया है। उधर, पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे गुरिन्दर सिंह एस.एच.ओ. भवानीगढ़ ने कहा कि मामले की गंभीरता के साथ जांच की जा रही है। आरोपी बख्शे नहीं जाएंगे।

Image result for फेसबुक पर हुई दोस्ती

फेसबुक पर हुई थी दोस्ती फिर हुआ विवाह
मृतका के माता-पिता ने बताया कि उनकी लड़की नरिन्दर कौर की जान-पहचान सतगुर सिंह के साथ फेसबुक पर हुई थी। 6महीने बातचीत चलने के बाद इन दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने अपने परिवारों की सहमति के साथ विवाह करवाया था। उन्होंने बताया कि दोनों की विवाहित जिंदगी सही सलामत चल रही थी कि चार महीने पहले उनके घर बेटी के जन्म लेने के बाद पैदा हुई स्थिति ने नरिन्दर कौर की जान ले ली। मृतका के माता-पिता ने पुलिस प्रशासन से इन्साफ की गुहार लगाते आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!