शादी के कुछ दिनों बाद कांड कर गई दुल्हन, होश उड़ा देगा पूरा मामला

Edited By Vatika,Updated: 05 Oct, 2024 11:45 AM

marriage bureau fraud

जहां एक परिवार ने अपने बेटे की शादी मैरिज ब्यूरो के जरिए की,

पटियाला: पटियाला से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक परिवार ने अपने बेटे की शादी मैरिज ब्यूरो के जरिए की, लेकिन अब दुल्हन अपने माता-पिता और बहन के साथ घर से सोने-चांदी के गहने और नकदी लेकर रफ्फू चक्कर हो गए। जब परिवार को इसकी भनक लगी तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। लड़के के परिजन कैमरे के सामने रोते हुए दिखाई दिए और कहा कि मैरिज ब्यूरो ने हमें लूट लिया।

पीड़ित लड़के के पिता अमरजीत सिंह ने बताया कि मैंने अपने बेटे दीपिंदर कुमार की शादी 30 नवंबर 2022 को मैरिज ब्यूरो से आए रिश्ता के जरिए वंदना के साथ की थी। 15 जनवरी को हम सब्जी खरीदने बाजार गए थे तभी मेरी बहू वंदना ने अपनी मां, पिता, बहन और बिचौले को घर बुलाया और उसके बाद घर से सोने के गहने, चांदी के गहने और पैसे लेकर भाग गई।

इसके बाद कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। अब हमें इंसाफ मिला है और कोतवाली थाने की पुलिस ने वंदना, उसके माता-पिता, बहन और बिचौले के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होंने आगे कहा कि दीपिंदर पटियाला में एक आई.फोन सर्विस सेंटर में काम करता है। लड़की हमारी जिंदगी की सारी कमाई चुराकर घर से भाग गई और हमारे लड़के की जिंदगी भी बर्बाद कर दी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!