मार्कफैड का प्रबंधक तथा उप प्रबंधक रिश्वत लेते काबू

Edited By Vaneet,Updated: 28 Nov, 2018 07:32 PM

markfed manager and deputy manager took over the bribe

पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने मार्कफैड के प्रबंधक तथा उप प्रबंधक को पचास हजार रूपए की रिश्वत लेते आज गिरफ्तार किया। ब्यूरो के प्रवक्ता ने यहां बताया कि ...

चंडीगढ़: पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने मार्कफैड के प्रबंधक तथा उप प्रबंधक को पचास हजार रूपए की रिश्वत लेते आज गिरफ्तार किया। ब्यूरो के प्रवक्ता ने यहां बताया कि मार्कफैड के प्रबंधक संदीप शर्मा तथा उप प्रबंधक विशाल गुप्ता को पचास हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ये दोनों पटियाला जिले के भादसन में तैनात थे। इन दोनों को दरगापुर गांव के जसवीर सिंह की शिकायत पर काबू किया गया। 

जसवीर ने ब्यूरो को दी शिकायत में कहा कि ये दोनों अधिकारी मार्कफैड की ओर से खरीदे गए धान को उसके शैलर में रखने के बदले ढाई रूपए प्रति क्ंिवटल के हिसाब से पचास हजार रूपए की रिश्वत मांग रहे थे। ब्यूरो की टीम ने इन्हें रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ लिया। ब्यूरो के पटियाला थाने में इनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!