Edited By Subhash Kapoor,Updated: 09 May, 2023 11:21 PM

मणिपुर में फैली हिंसा के चलते वहां फंसे पंजाबियों की मदद के लिए पंजाब सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।
चंडीगढ़ : मणिपुर में फैली हिंसा के चलते वहां फंसे पंजाबियों को लेकर सी.एम. मान ने चिंता जताई है तथा वहां फंसे लोगों को हरसंभव मदद देने का भरोसा दिया है। दरअसल इस संबंध में एक टवीट जारी करते हुए सी.एम. मान ने कहा है कि मणिपुर में फैली हिंसा के चलते वहां कई पंजाबी भी फंस गए हैं, जिनमें से एक राहुल कुमार आज पंजाब सरकार की पहल से लौट रहा है। कोई भी पंजाबी छात्र, जो वहां फंसा हुआ है, वह इस मेल आईडी sahotramanjeet@gmail.com और इस नंबर 94179-36222 पर संपर्क कर सकता है। सरकार आपके साथ है। दरअसल पंजाब सरकार द्वारा मणिपुर में फंसे पंजाबी छात्रों की मदद के लिए हर संभव प्रयास जारी है।
