Punjab : भरे बाजार व्यक्ति के साथ हो गया बड़ा कांड, मचा हड़कंप

Edited By Kamini,Updated: 04 Oct, 2024 01:53 PM

man murdered by stabbing

फिलहाल पुलिस द्वारा  मामला दर्ज कर हर एंगल से जांच की जा रही है।

पंजाब डेस्क : चंडीगढ़ में दिनदहाड़े एक व्यक्ति की हत्या करने की घटना सामने आई है। डेरा बस्सी में दिनदहाड़े बाजार में 45 साल के एक बाइक सवार व्यक्ति की भरे बाजार में हत्या कर दी गई। इस दौरान मृतक व्यक्ति अपनी बाइक पर अपनी एक महिला रिश्तेदार के साथ जा रहा था। मृतक की पहचान हरबंस सिंह निवासी गांव रामपुर बाण के रूप में हुई है जो कि सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। वहीं उनकी महिला रिश्तेदार एक निजी कंपनी में काम करती हैं।

मिली जानकारी के अनुसार जब मृतक हरबंस सिंह अपनी महिला रिश्तेदार के साथ जा रहा था तो उन्हें बीच रास्ते रोककर स्प्लेंडर सवार हमलावरों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। इस दौरान बाजार में हड़कंप मच गया और हरबंस सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है कि आखिर हमलावरों ने हरबंस सिंह की हत्या क्यों की। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है कि हमलारवों ने हरबंस सिंह को हत्या क्यों की। उनकी दुश्मनी क्या हरबंस सिंह के साथ या फिर महिला रिश्तेदार के साथ फिलहाल पुलिस द्वारा  मामला दर्ज कर हर एंगल से जांच की जा रही है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!