फंदा लगाते समय बेल्ट टूटने से नीचे गिरा व्यक्ति, फिर खुद ही काटा गला

Edited By Sunita sarangal,Updated: 29 Oct, 2020 10:37 AM

man attempted suicide

पुलिस के अनुसार नेपाली मूल का अतुल थापा पी.जी.आई. की कैंटीन में नौकरी करता है। उसकी दो बेटियां भी हैं। बुधवार को वह घर से निकल......

चंडीगढ़(सुशील): मलोआ में बुधवार को एक व्यक्ति ने जंगली इलाके के पेड़ पर बेल्ट के सहारे फंदा लगा लिया। भार ज्यादा होने की वजह से बेल्ट टूट गई और व्यक्ति नीचे गिर गया। इसके बाद उसने खुद ही गर्दन पर चाकू के साथ वार कर लिया। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने लहू-लुहान अतुल थापा (53) को पी.जी.आई. में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस के अनुसार नेपाली मूल का अतुल थापा पी.जी.आई. की कैंटीन में नौकरी करता है। उसकी दो बेटियां भी हैं। बुधवार को वह घर से निकल कर सैक्टर-38 वेस्ट के जंगली इलाके में पेड़ पर बेल्ट के सहारे लटक गया लेकिन बेल्ट टूटने के कारण वह नीचे गिर गया। इसके बाद उसने गर्दन पर चाकू मार कर आत्महत्या करने की कोशिश की। थापा को लहू-लुहान हालत में देख कर राहगीर ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उसे अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!