Jalandhar के पॉश एरिया में बड़ी वारदात, लोगों में दहशत का माहौल

Edited By Kamini,Updated: 24 Sep, 2025 09:39 AM

major incident in posh area of  jalandhar

जालंधर के पॉश एरिया में लूट की वारदात सामने आई है। जिस कारण के इलाके के लोग दहशत में है।

जालंधर: जालंधर के पॉश एरिया में लूट की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, अर्बन स्टेट में संघा चौक ले करियाना स्टोर में हुई लूट के बाद अब अर्बन स्टेट फेस टू में लूट की वारदात हो गई। पॉश इलाके में बढ़ रही लूट की वारदातें के कारण के इलाके के लोग दहशत में है। इस बार लुटेरे ने एक लैब के बाहर खड़ी युवती की सोने की चेन लूट ली और फरार हो गया।

PunjabKesari

उक्त गत शाम मंगलवार की है। इस दौरान एक युवती एक्टिवा पर थी। जैसे ही युवती एक्टिवा को मोड़ कर पीछे एक अन्य महिला को  बैठने लगी तभी पास में खड़ा लुटेरा उसके गले सोने की चेन खींच कर फरार हो गया। पीड़ित युवती की पहचान लिपसी गुप्ता निवासी चीमा नगर के रूप में हुई है।

PunjabKesari

युवती ने बताया कि उसकी माता ने अपनी मैडीकल जांच के लिए अर्बन स्टेट फेस टू में स्थित एक लैब में सैंपल दिए थे। उसकी रिपोर्ट मंगलवार शाम को मिलनी थी जिसे लेने वह अपनी मां के साथ एक्टिवा पर सवार होकर लैब गई थी। लिपसी ने बताया कि उसकी मां रिपोर्ट लेने के लिए लैब में चली गई। उस दौरान वहां पर एक व्यक्ति खड़ा था जो उन पर नजर रखे हुए था।

PunjabKesari

जैसे उनकी मां रिपोर्ट लेकर बाहर आई और एक्टिव पर बैठने लगी तो लुटेरे उसकी चेन खींच कर फरार हो गया। जब तक उन्हें कुछ समझ आता तब तक लुटेरे काफी दूर पहुंच गया था। वारदात की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई जिसके बाद थाना 7 के ए.एस.आई. बलवंत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!